रूधौली विधायक ने 302 श्रमिकों के पाल्यों को सौंपी सायकिल, 6 लाख एफडी, किया एक्सरे मशीन का उद्घाटन और छात्रावास का शिलान्यास

                          (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती, उ.प्र.)। सोमवार को रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूधौली में विधायक निधि से स्थापित एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। इसी कड़ी में उन्होने संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत चयनित श्रमिको के 320 पुत्र, पुत्रियों में साईकिल, वितरण के साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रूधौली के परिसर में कक्षा 9 से 12 तक के लिये छात्रावास का भूमि पूजन किया। उन्होने निर्माण कामगार अन्त्येष्टि सहायता योजना के तहत तीन लोगों के परिजनों में क्रमशः दो-दो लाख कुल 6 लाख रूपये की एफ.डी. भेट किया।

कार्यक्रमों में विधायक संजय प्रताप ने कहा कि पिछले साढे चार वर्षो में कोरोना जैसी चुनौती के बीच विकास कार्य जारी रहा। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित जीवन से जुड़े जरूरतों को पूरा कराने के साथ ही जरूरतमंदों को आवास, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराया गया है।
विधायक ने कहा कि दो नगर पंचायतों भानपुर, रूधौली के गठन के साथ ही परिषदीय विद्यालयों को बेहतर बनाया गया। पूरा प्रयास है कि आने वाले वर्षो में विकास खण्ड स्तर पर लघु उद्योगों का जाल विकसित किया जाय जिससे रोजगार के लिये महानगरों में पलायन रूके।
 22 नवम्बर को आयोजित विभिन्न कार्यकमों में मुख्य रूप से विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही जयेश प्रताप जायसवाल, मनोज सिंह, महेन्द्र सिंह, विजय उर्फ राजू पाण्डेय, राकेश शर्मा, बेचन प्रसाद, विकास शर्मा के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर