शिवाकांत मिश्र का वाराणसी ट्रांसफर, राधेश्याम राय शहर कोतवाल बने : बस्ती पुलिस में 29 तबादले

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा अठारह निरीक्षकों व ग्यारह उप निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है। इस स्थानान्तरण में इन्सपेक्टर राधेश्याम राय को शहर कोतवाल बनाया गया है। यहां प्रभारी निरीक्षक रहे इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र का स्थानान्तरण वाराणसी हो जाने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। पुरानी बस्ती प्रभारी निरीक्षक ब्रजेन्द्र कुमार पटेल को मुण्डेरवा और छावनी थानाध्यक्ष रहे आशीष श्रीवास्तव को थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती बनाया गया है।

 उक्त स्थानांतरण में निरीक्षक विजय कुमार सिंह को प्रभारी सर्विलांस से प्रभारी निरीक्षक थाना हरैया, निरीक्षक बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक हरैया से पुलिस लाईन, निरीक्षक आलोक सोनी को अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना परसरामपुर बनाया गया है। यहां तैनात निरीक्षक अवधेश राज सिंह को पुलिस लाईन भेजा गया है। निरीक्षक मृत्युंजय पाठक प्रभारी एसओजी को प्रभारी निरीक्षक थाना नगर बनाया गया है। निरीक्षक ब्रजेन्द्र प्रसाद पटेल को प्रभारी निरीक्षक थाना पुरानी बस्ती से प्रभारी निरीक्षक थाना मुण्डेरवा, निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह को पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक थाना रुधौली भेजा गया है। रूधौली में तैनात रहे निरीक्षक संजय कुमार मिश्र को पुलिस लाईन और निरीक्षक राधेश्याम राय को पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बनाया गया है। निरीक्षक सत्येन्द्र कुवंर प्रभारी निरीक्षक थाना मुण्डेरवा को प्रभारी आईजीआरएस, निरीक्षक बाबूलाल प्रभारी निरीक्षक थाना नगर को प्रभारी अपराध शाखा, निरीक्षक परमाशंकर यादव प्रभारी आईजीआरएस को प्रभारी चुनाव सेल, निरीक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस लाईन से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, निरीक्षक अनिल कुमार यादव को पुलिस लाईन से प्रभारी रिट सेल एवं निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को पुलिस लाईन से प्रभारी सोशल मीडिया सेल बनाया गया है। निरीक्षक महाबीर यादव को पुलिस लाईन से प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है।
स्थानान्तरण के क्रम में निरीक्षक नीरज कुमार शाही को पुलिस लाईन से यातायात निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक ओमप्रकाश गौतम को पुलिस लाईन से प्रभारी विशेष जाँच प्रकोष्ठ बनाया गया है। उप निरीक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव को थानाध्यक्ष छावनी से थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती बनाया गया है। उप निरीक्षक उमाशंकर तिवारी को वरिष्ठ उप निरीक्षक पर प्रोन्नति के साथ थाना सोनहा से थानाध्यक्ष लालगंज बनाया गया है। उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह को प्रभारी चौकी घघौवा, थाना परसरामपुर से थानाध्यक्ष वाल्टरगंज बनाया गया है।
 थानाध्यक्ष वाल्टरगंज उप निरीक्षक दुर्विजय को प्रभारी सर्विलांस व उप निरीक्षक रोहित कुमार उपाध्याय थानाध्यक्ष लालगंज को थानाध्यक्ष छावनी बनाया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह को थाना परसरामपुर से प्रभारी चौकी घघौवा, थाना परसरामपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक उमेश चन्द्र वर्मा को पुलिस लाईन से प्रभारी एसओजी बनाया गया है और उप निरीक्षक चन्द्रकान्त पाण्डेय को पुलिस लाईन से अपराध शाखा भेजा गया है। उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह व अर्जुन तिवारी को पुलिस लाईन से थाना नगर तथा उप निरीक्षक रामदरश प्रसाद को पुलिस लाईन से थाना लालगंज भेजा गया है।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर