स्नातकों की कुंठा दूर करेगा अभारा स्नातक संघ : डॉ. अरूण प्रजापति

                           (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ स्नातकों के हित हेतु तत्पर है। स्नातकों को बेरोजगारी से रोजगार परक बनाने हेतु संघ लगातार प्रयास कर रहा है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व इस दिशा में चिन्तनशील बने हुए है। देश व प्रदेश के स्नातकों की कुंठा दूर करने हेतु इस संगठन की नींव डाली गई है। जिसका वट वृक्ष शीघ्र ही अपने विराटमयी स्वरूप में दिखाई देगा। ये बातें राष्ट्रीय स्नातक संघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. अरूण कुमार प्रजापति ने कहा। वे बस्ती प्रेस क्लब में स्नातक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री आज के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्नातक संघ का कोई राजनैतिक लाभ से जुड़ा सिद्धान्त नहीं है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्नातक संघ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ मिश्र ने कहा कि स्नातक संघ जिला कार्यकारणी के माध्यम से ब्लाक स्तर व गांव स्तर पर अपना विस्तार कर चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद राजेन्द्र उपाध्याय ने स्नातकों की पीड़ा से प्रदेश महामंत्री को अवगत कराया।
 कार्यक्रम को जिला महामंत्री बबुन्दर यादव और बृजवासी लाल शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में रमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ रणविजय सिंह, डॉ. जितेंद्र मौर्य, राम रतन, सूर्यभान उपाध्याय, अमित कुमार शुक्ल, राजीव शुक्ल, अनूप मिश्र, अमरेश दुबे सहित कार्यकारणी के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

 सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर