देश के बाहर सात करोड़ हिन्दुओं के बीच कार्य कर रहा विहिप, हिन्दुत्व की रक्षा सर्वोपरि : दिनेश जी

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । विश्व हिंदू परिषद भारत के अलावा दुनिया भर के सात करोड़ हिन्दू समुदाय के बीच में कार्य कर रहा है। सामाजिक समरसता में विहिप की अहम भूमिका का निर्वाह कर रहा है। विश्व हिन्दू परिषद ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट किया है और करता रहेगा। हिन्दू एक विचारधारा का व्यापक स्वरुप है। महान विभूतियों ने प्रचार - प्रसार, संगठन और एकता के मंत्र से हिन्दुत्व का बिगुल फूंका है और हम हिन्दू होने और कहने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। विहिप के लिए हिन्दुत्व की रक्षा सर्वोपरि है। ये बातें अन्तरराष्ट्रीय महामंत्री संगठन विश्व हिन्दू परिषद दिनेश जी ने बस्ती में धर्मरक्षा निधि कार्यक्रम में कहीं।

धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बस्ती आये पूर्व संयुक्त सह क्षेत्र प्रचारक उत्तर प्रदेश, अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री संगठन विश्व हिंदू परिषद व वर्तमान में केंद्रीय संरक्षक मंडल के सदस्य दिनेश जी ने दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ  किया। दिनेश जी ने कहा कि आज अगर हम सभी अपने आप को हिंदू कहने पर गर्व का महसूस करते हैं तो इसके पीछे एक लंबी अवधि से विश्व हिंदू परिषद के द्वारा समाज में किये गये कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत के विभाजन के बाद कई रियासतें जो वर्तमान में भारत में हैं वह नहीं तैयार थी। लेकिन, सरदार बल्लभ भाई पटेल और संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी के द्वारा और ऐसे ही अनेक विभूतियों के द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम है कि आज भारत में हिंदुत्व की सुरक्षा और हिंदुत्व की विचारधारा का व्यापक स्वरूप हमारे और आपके बीच में खड़ा है।
दिनेश जी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य समाज में रहने वाली विभिन्न धर्मों में विभाजित शक्तियों को एकत्रित कर उनके बीच के मतभेद को दूर कर उन्हें संगठित करना है। इसी उद्देश्य के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरु जी ने 1964 में विश्व हिंदू परिषद का निर्माण एक लंबे अथक प्रयास के बाद किया।आज विश्व हिंदू परिषद की भारत देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले लगभग 7 (सात) करोड़ से ज्यादा हिंदू परिवारों में हिंदुत्व की रक्षा और उनकी सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है।
अन्तरराष्ट्रीय महामंत्री संगठन दिनेश जी ने कहा कि 1983 से वर्तमान तक राम जन्मभूमि के मुद्दे को विश्व हिंदू परिषद ने मानस पटल पर रखा। जन जागरण किया, जिसका परिणाम आज आपके सामने है। सन् 2007 में रामसेतु के मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद में 12 लाख से अधिक लोगों को इकट्ठा कर रामसेतु की सुरक्षा के लिए सरकार को प्रतिबद्ध किया। छ: दिसंबर 1992 को ढांचा गिराने में विश्व हिंदू परिषद की अहम भूमिका रही। विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक कार्य एकल विद्यालय, मठ मंदिरों की सुरक्षा, आचार विचार, संस्कार के विषय पर लगातार कार्य करने का परिणाम आज प्रत्यक्ष रुप से दिखाई पड़ रहा है। नई पीढ़ी के निर्माण में विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रवादी चेतना के साथ अपने कार्य को निरंतर गति प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद के जन चेतना का परिणाम है कि आज धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे मामलों में कमी आई है और हिन्दू स्वयं के हिन्दू होने पर गर्व का अनुभव महसूस कर रहा है।
 कार्यक्रम में गोरक्ष प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर, प्रांत सहमंत्री नागेंद्र सिंह कुंवर, जिला अध्यक्ष गोपेशपाल, जिला मंत्री राहुल शुक्ला, कार्याध्यक्ष धर्मेंद्र चौरसिया, नगर अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, बजरंग दल के जिला संयोजक श्रद्धेय पाल, सहित कार्यक्रम में आए नागेश सिंह, राधेश्याम चौधरी, जगदंबा सिंह, अभय पाल, आशीष, महेंद्र शंकर, धर्मराज मिश्र, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल, सिद्धार्थ शंकर मिश्र, कामाख्या पाण्डेय, उमेश मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शिशु मंदिर अरविंद सिंह एवं अर्जित कसौधन सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर