बड़ौदा यूपी बैंक ने छात्र छात्राओं को सतर्कता के प्रति किया जागरूक

                          (घनश्याम मौर्य) 

 बस्ती (उ.प्र.) । केंद्रीय सर्तकता आयोग के निर्देशन में बड़ौदा यूपी बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बस्ती द्वारा श्रीमती कृष्णा कुमारी पाण्डेय कन्या विद्यालय एवं सरस्वती विद्या मन्दिर शिवा कालोनी में सर्तकता जागरूकता सप्ताह 2021 के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन तथा निवारक सतर्कता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग भी किया गया। प्रतिभागियों को क्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के प्रमुख भीमा द्वारा प्रशंसा पत्र व पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैंक के पूर्व उप महाप्रबंधक एस. एन. सिंह, सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ, क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, एवं विजय कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अध्यापिकाओं एवं छात्रों के साथ बैंक से संबंधित आए दिन होने वाली धोखाधड़ी के प्रति जागरूक रहने के लिए महत्वपूर्ण तरीके और सावधानियों के संबंध में बृहद चर्चा की गई।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर