बस्ती : बदमाशों ने युवा व्यापारी को मारी गोली, लखनऊ रेफर

                         (सुजीत शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर चैनपुरवा ओवर ब्रिज पर अपाचे सवार बदमाशों ने एक युवा व्यापारी को गोली मार दी। उसे जिला चिकित्सालय बस्ती में भर्ती कराया गया था, यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

  शहर के तुरकहिया मोहल्ला निवासी सुल्तान (21) पुत्र सिकन्दर नवीन फल मण्डी बाईपास में फल का व्यापारी है। दोपहर में वह फल मण्डी से घर जाने के लिए बाईक से निकला और पेट्रोल पम्प पर तेल डलाकर चैनपुरवा पुल पर पहुंचा ही था कि अपाचे सवार दो बदमाशों ने उससे बैग छीनने का कोशिश की। उसने विरोध किया और बदमाश बैग नहीं छीन पाये तो उस पर गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी। उसके बैग में पैसे भी नहीं थे। देखें वीडियो :- 
 घायल सुल्तान ने बताया कि बदमाश उल्टे हड़िया की ओर भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौका-ए-वारदात का जायजा लिया और अस्पताल जाकर घायल सुल्तान से विस्तृत जानकारियां जुटाईं। क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह ने बताया कि जरुरी सूचनाएं एकत्र कर ली गयी हैं। लुटेरों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर