बस्ती : पानी में मिली रिटायर फौजी की लाश

                        (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । जिले के दुबौलिया थाने के हेंगापुर में दो दिन से घर से गायब रिटायर्ड फौजी का शव आज सुबह गांव के बाहर खेत मे भरे पानी में उतराता मिला। सूचना बाद मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।

दुबौलिया थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव निवासी 58 वर्षीय रिटायर्ड फौजी राम कृपाल का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर खेतों मे भरे पानी मे उतराता हुआ देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। मृतक राम कृपाल के बडे बेटे विजय प्रकाश ने बताया की उसके पिता शनिवार की दोपहर घर से निकले थे। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। नात रिश्तेदारी मे फोन से सम्पर्क किया गया, लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार को भी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नही चल सका।

सोमवार को गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर सर्वोदय स्कूल पर जाने वाले रास्ते के बगल खेत मे भरे पानी मे शव पानी मे उतराता देख गांव के लोगों ने सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा। दुबौलिया पुलिस ने बताया कि शव को बाहर निकलवा कर कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

        ➖     ➖    ➖    ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर