जागरण समूह के चेयरमैन योगेन्द्र गुप्त का निधन

 

                            (संतोष दूबे) 

 कानपुर (उ.प्र.)। जागरण समूह के चेयरमैन योगेंद्र मोहन गुप्ता का आज निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। स्वर्गीय योगेंद्र मोहन गुप्ता की अंत्येष्टि शनिवार को भैरवघाट में होगी।योगेंद्र मोहन गुप्ता के कार्यकाल में दैनिक जागरण पत्र समूह ने ऊंचाइयों पर पहुंच कर अपनी पहचान बनाई है।

दैनिक जागरण समाचार पत्र के साथ ही कला और संस्कृति के क्षेत्र में भी उनका अविस्मरणीय योगदान रहा। लक्ष्मीदेवी ललित कला अकादमी की स्थापना का श्रेय उन्हें ही जाता है। न केवल राष्ट्रीय बल्कि स्थानीय स्तर पर साहित्य एवं कला प्रेमियों को उन्होंने सदैव ही बढ़ावा दिया। दैनिक जागरण के साहित्यिक पृष्ठ पुनर्नवा का वर्षों से नियमित प्रकाशन हो रहा है, जिसमें नवसाहित्यकारों एवं कवियों को बराबर स्थान दिया जाता है।
उल्लेखनीय है कि वे स्वयं भी कवि थे। उनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हुईं। पत्रकारिता में एडवरटाइजिंग को उन्होंने नई विधा दी। योगेन्द्र मोहन के निधन पर गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, साहित्यकारों, उद्योगपतियों ने श्रद्धांजलि दी।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर