लखीमपुर काण्ड : केन्द्रीय मंत्री का बेटा गिरफ्तार

 

                          (विशाल मोदी) 

लखीमपुर खीरी। यहां बीते तीन अक्टूबर को हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे और नामजद आरोपी आशीष मिश्र से कल शनिवार को सुबह 11 बजे से 6 लोगों की टीम ने पूछताछ की। लखीमपुर में क्राइम ब्रांच के दफ्तर में आशीष मिश्र से मजिस्ट्रेट के सामने सवाल - जवाब हुए। लेकिन जांच में सहयोग नहीं करने के मामले में आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब 12 घंटे तक चली पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आशीष मिश्र अपने वकील के साथ मौजूद रहा। पूछताछ में डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और लखीमपुर के एसडीएम भी पूछताछ में शामिल थे। आशीष मिश्र ने अपने पक्ष में कई वीडियो पेश किए। वहीं 10 लोगों के बयान का हलफनामा भी पेश किया गया, जो बताते हैं कि वो काफिले के साथ नहीं था, दंगल मैदान में था।

केद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र को पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं करने और कुछ सवालों के जवाब नहीं देने के कारण गिरफ्तार किया गया है। उसे आज कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र से सुबह 11 बजे से पूछताछ चल रही थी। जानकारी के मुताबिक इस बीच आशीष से 40 सवाल पूछे गए। इस बीच आशीष एसआईटी के कई सवालों का जवाब भी नहीं दे सका।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर