बस्ती मेडिकल कॉलेज के डॉ. पर एफआईआर

                            (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय महर्षि वशिष्ठ स्वशाषी चिकित्सा विश्वविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) बस्ती में असिस्‍टेंट प्रोफेसर डॉ. गंगा दर्शन यादव पर एक महिला ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कोतवाली बस्ती में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें पत्नी के रुप रखने और एक बच्चा होने के बाद घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। लाचार औरत ने वहीं सब्जी की दुकान लगानी शुरु कर दी है।

  प्यार करने की इस सजा की उम्मीद नहीं थी, जो आज उसे मिल रही है। डॉ. जी. डी. यादव की पत्नी के रुप में पांच वर्षों से रही महिला एक बच्चे की मां भी है। एक मेडिकल प्रोफेसर होने के बाद ऐसी हरकत समाज को आईना दिखाने वाला है। महिला का कहना है कि डॉ. ने प्यार के झांसे में फंसाकर पांच साल तक पत्नी की तरह अपने साथ रखा। यहां तक कि स्थानीय कैली अस्पताल में टी 5 सरकारी आवास में सालों से पति - पत्नी की तरह रहे थे।
इधर कुछ दिनों से डॉ. का मूड बदल गया तो उत्पीड़न शुरु कर दिया। मारपीट कर घर से निकालने लगे और जरुरी खर्चे बन्द कर दिए। यहां तक कि बच्चे की परवरिश और पढ़ाई तक बन्द करा दी। एक रात उसे घर से बाहर कर दिया, उसने किसी दूसरे के घर शरण ली। उसने महिला हेल्प लाइन का सहारा लिया, तो फिर उसे मारा पीटा और मोबाइल भी तोड़ दिया। मामले में स्थानीय कोतवाली थाने में मुअसं. - 341 / 2021 भादवि. की धारा 323, 504, 506 एवं 427 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने तफ्तीश शुरु कर दी है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर