बस्ती में टाटा पिकप के योद्धा और वी - 3 माडल की रिकार्ड बिक्री : एसपी आटो व्हील्स ने बनाया कीर्तिमान
(नीतू सिंह)
बस्ती (उ.प्र.)। नवरात्रि के शुभ अवसर पर टाटा के वाहनों की रिकार्ड बिक्री हुई है। टाटा योद्धा और वी - 30 पिकप ग्राहकों के आकर्षण का केन्द्र रहा। बस्ती में एस.पी. ऑटो व्हील्स पुरैना, कटया, बस्ती ने इन दोनों वाहनों की बिक्री में कीर्तिमान स्थापित किया। एस.पी. ऑटो व्हील्स के निदेशक आशीष दूबे ने बताया कि पिकप के उपरोक्त दोनों मॉडल ईंधन क्षमता, कार्यक्षमता, कम रख रखाव खर्च सहित तमाम खूबियों के कारण अन्य पिकप की तुलना में बेहतर है। इसीलिये ये दोनों मॉडल बाजार में स्थापित हो चुके हैं।
टाटा के प्रदेश प्रमुख दीपक गौतम ने बताया कि आजकल त्योहारों का समय चल रहा है। ऐसे में सभी श्रेणी के वाहनों पर नगद लाभ के साथ ब्याज में लाभ, एएमसी व अन्य लाभकारी योजनाओं के लाभ दिये जा रहे हैं। इन योजनाओं को ग्राहकों का भरपूर समर्थन प्राप्त मिल रहा है। एस.पी. ऑटो व्हील्स को ये कीर्तिमान दिलाने में पंकज सिंह, नितिन गुप्ता अभिषेक त्रिपाठी, अबूबकर, संतोष श्रीवास्तव, ज़सीम अहमद, ओमप्रकाश दूबे आदि का सहयोग रहा।➖ ➖ ➖ ➖ ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628