बस्ती : जवाहर नवोदय विद्यालय में आवेदन 30 नवम्बर तक : डीएम

 

                            (नीतू सिंह) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जवाहर नवोदय विद्यालय बस्ती में सत्र 2022 - 23 के लिए कक्षा 06 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 2022 का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले के किसी भी शासकीय या मान्यता प्राप्त पाठशाला की कक्षा पांच में अध्ययनरत विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का जन्म दिनांक 01.05.2009 से 30.04.2013 के बीच का होना चाहिए।

उन्होंने बताया है कि आवेदन हेतु विस्तृत विवरण जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर लिंक उपलब्ध है। आनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर 2021 है। आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी विद्यालय के हेल्पडेस्क के दूरभाष नम्बर 9612962532, 9936056773 एवं 8840029460 से प्राप्त की जा सकती है। 

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर