फज्र की अजान में गोली मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार

                        (विशाल मोदी) 

 सिद्धार्थनगर । जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के कोल्होवा गांव में कल गुरुवार सुबह मस्जिद में फज्र की अजान के वक्त अकेला पाकर करीब 55 वर्षीय कमरूज्जमा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह बर्डपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख सफीउल्ला का भाई था और टिम्बर मर्चेन्ट का कारोबारी था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को डॅग स्क्वायड से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक उन्होंने गांव के मस्जिद में रोज की तरह आला सुबह करीब पांच बजे फज्र की अजान दी। इसी बीच लोगों ने धमाके की आवाज भी सुनी, पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसबी से डाग स्क्वायड ने आरोपितों की पहचान में अहम भूमिका निभाई। घटना की जानकारी होने पर एएसपी सुरेश चंद्र रावत, सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचकर अपने स्तर से छानबीन की। इनके दिशा निर्देशन में पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया।

जमीनी विवाद में हुई हत्या

मृतक एवं आरोपित ने गांव निवासी एक व्यक्ति से ढाई-ढाई बीघा जमीन खरीदी थी। पुलिस के अनुसार मृतक की जमीन सड़क से जुड़ी हुई है। जबकि आरोपित की जमीन उसके पीछे है। विक्रेता ने दोनों को रास्ता भी दिया था। आरोप है कि रास्ते की जमीन पर मृतक ने कब्जा कर लिया था, जिससे आरोपितों को खेत में फसल के लिए जुताई- बुवाई के लिए ट्रैक्टर आदि ले जाने में दिक्कत होती थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की थी। इससे आक्रोशित सिराजुल व उसके लड़के अब्दुल क्यूम व वसीम ने मस्जिद में नमाज अदा कर रहे व्यक्ति पर हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

                   (मृतक की फाइल फोटो) 

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार कर लिया है। मौके से अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पांच थानों की पुलिस फोर्स लगी है। चिल्हिया एसओ यसवंत सिंह, ढेबरुआ प्रभारी ब्रह्मानंद गौड़, कपिलवस्तु प्रभारी महेश सिंह, मोहाना जयप्रकाश दुबे, शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर