बस्ती के ऐश्प्रा ज्वैलर्स शोरुम पर पकड़ी गई घटतौली

 

                         (विशाल मोदी)  

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर के गांधीनगर स्थित ऐश्प्रा ज्वेलर्स की दुकान पर उस समय हंगामा हो गया, जब एक ग्राहक ने दुकानदार पर कम सोना तोलने का आरोप लगाया। ग्राहक ने इसकी शिकायत एसडीएम सदर से की, जिसके बाद मौके पर बाट - माप अधिकारी पहुंच गए। मामला आज शाम का है। जांच में तौल मशीन में 600 मिलीग्राम की घटतौली पाई गई है। मशीन को सील कर व विधिक कार्यवाही और जांच पड़ताल की जा रही है।

सेवानिवृत्त फौजी गंगा प्रसाद यादव ऐश्प्रा ज्वेलर्स पर सोने की अंगूठी व चांदी का पायल खरीदने पहुंचे थे, वे आभूषण खरीदकर अपना बिल भी कटवा चुके थे। लेकिन आभूषण लेने से पहले उन्होंने एक बार उसका इलेक्ट्रॉनिक भार तौल मशीन में देख लिया था, जब उन्हें बिल दिया गया तो वह आभूषण के भार से भिन्न बता रहा था। इसी बात को लेकर जब फौजी ने दुकानदार से शिकायत की, तो उन्हें सही उत्तर नहीं मिला। जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम सदर पवन जायसवाल से की। कुछ ही देर बाद जिला बाट - माप अधिकारी एके सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होने दोनों अभूषणों की तौल की तो कम तोला जाना सही पाया गया।
गंगा प्रसाद यादव की शिकायत पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने जांच कराई। देर शाम हुई विभागीय जांच में 600 मिलीग्राम की घटतौली पकड़ी गई। अधिकारियों ने गांधीनगर स्थित ऐश्प्रा शो रूम में लगे कांटे की शुद्धता की औचक जांच भी की। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कराई गई कांटे की जांच में कांटे को शून्य करने पर कांटे द्वारा 600 मिलीग्राम का प्रदर्शन किया गया। शिकायतकर्ता गंगा प्रसाद यादव के इनवॉइस पर लिए गए सामान की भी तौल कराई गई। ऐश्प्रा के तोल कांटे को सीज करते हुए तोल बंद करने का निर्देश दिया गया। शोरुम से अब तक किए गए बिक्री के इनवॉइस को विभाग के सामने प्रस्तुत किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर