विधायक की पहल पर खुले चर्च कम्पाउण्ड दुकानों के ताले

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। चर्च कम्पाउन्ड के निकट की दूकानों का ताला मंगलवार सात सितम्बर को प्रशासन ने खोल दिया। इससे व्यापारियों में प्रसन्नता का माहौल है। गत 28 फरवरी को तत्कालीन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर उक्त दूकानों को सील कर दिया गया था और अनेक दूकानें जे.सीबी. लगाकर ध्वस्त करा दी गई थी।

व्यापारियों ने दूकान का ताला खोलने के लिये शास्त्री चौक पर महीनों संघर्ष किया। भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दूकानों का ताला खोलवाने का आग्रह किया था।


विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने 6 माह बाद दूकानों का ताला खोले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि देर से ही सही लोगों को न्याय मिला। अब दूकानों के खुल जाने से कई परिवारों की जीविका पुनः शुरू होगी।
श्री जायसवाल ने इस निर्णय के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संवेदनशील जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में दूकानों के सील हो जाने से व्यापारियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

        ➖     ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर