बैरिहवां निवासी परमात्मा श्रीवास्तव के निधन पर शोक

 

                        (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय बैरिहवां निवासी वरिष्ठ नागरिक परमात्मा प्रसाद श्रीवास्तव का गत शनिवार चार सितम्बर को निधन हो गया। ये सामाजिक और मिलनसार व्यक्ति थे। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। इनके निधन पर बुद्धिजीवियों ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

बस्ती सदर ब्लाक के सामने निवासी परमात्मा प्रसाद श्रीवास्तव की धर्मपत्नी का निधन करीब नौ वर्ष पूर्व हो चुका है। ये अपने पीछे दो पुत्र विवेक श्रीवास्तव और अमित श्रीवास्तव तथा पुत्रियों और नाती पोतों सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गये हैं। श्री परमात्मा के निधन पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, बैरिहवां सभासद प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार आमोद उपाध्याय, त्रियुगी प्रसाद श्रीवास्तव, कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव, दधीश चन्द्र श्रीवास्तव, लाल प्रसाद चौधरी, राजदेव, गुड्डू गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, वेद विकास उपाध्याय एवं मुकेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार