आनलाइन सम्पन्न हुआ संस्कार भारती का बाल गोकुलम कार्यक्रम

 

                         (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । संस्कार भारती बस्ती इकाई द्वारा बाल गोकुलम 2021 का आयोजन ऑनलाइन किया गया। डॉक्टर कैप्टन पुष्प लता मिश्रा द्वारा योगेश्वर श्रीकृष्ण के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। ध्येय गीत लता सिंह ने प्रस्तुत किया।

संस्कार भारती का परिचय कार्यकारी अध्यक्ष गोरक्ष प्रांत डॉ. कैप्टन पी एल मिश्रा ने दिया। निर्णायक पूर्णिमा तिवारी एवं राजेश कुमार मिश्र द्वारा आए हुए प्रतिभागियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का चयन किया गया। प्रथम स्थान पर अमोघ देशपांडे एवं यथार्थ सिंह रहे। दोनों वर्गों में द्वितीय स्थान पर गीतिका लखवानी, अभिका सिंह एवं मान्विक मिश्रा रहीं। दोनों वर्गों में तृतीय स्थान पर तेजस जोशी और हैप्पी कसौधन रहे। कुंज जायसवाल और विपिन शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में ललिता श्रीवास्तव, दिव्या त्रिपाठी, लता सिंह, सत्या मिश्रा, कैप्टन पुष्प लता मिश्रा, पूर्णिमा तिवारी, राशी, सुधा सिंह एवं विकास श्रीवास्तव के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।
 कार्यक्रम का संचालन मंत्री संगठन राजेश कुमार मिश्र ने किया एवं काव्य पाठ किया। आभार ज्ञापन संस्कार भारती बस्ती इकाई की अध्यक्ष सत्या मिश्रा ने किया एवं वंदे मातरम पूर्णिमा तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश पांडेय, उर्मिला पांडेय, मधुबाला श्रीवास्तव, उषा पांडेय, स्नेह लता मिश्रा, निर्मला चौधरी, कमला वर्मा, रत्नेश पांडेय, रीता त्रिपाठी, सरिता शुक्ला, सरोज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

        ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार