बस्ती : स्कूल की छत से गिरी छात्रा : मौत

                         (अंकुर श्रीवास्तव) 

बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय शिवा कालोनी में प्रैक्सिस विद्यापीठ में एक छात्रा की विद्यालय की छत से गिरकर मौत हो गई। छत से गिरने के बाद स्कूल वाले आनन फानन में बच्ची को जिला चिकित्सालय ले गये, जहां कुछ देर बाद उसकी जीवनलीला समाप्त हो गयी।

उक्त प्रैक्सिस विद्यापीठ में नौवीं कक्षा की एक छात्रा आज सुबह करीब दस बजे स्कूल की छत से गिर गयी। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, थोड़ी ही देर बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और स्कूल प्रबंधन ने अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक स्कूल प्रबंधन मामले की लीपापोती में जुटा हुआ है। घटना क्यों और कैसे हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताया है।
 खबर यह आ रही है कि होमवर्क पूरा न होने के कारण कुछ बच्चों को क्लास के बाहर खड़ा किया गया था, कुछ देर बाद बच्चों को अन्दर बुलाया गया, लेेकिन इस छात्रा को क्लास में नहीं जाने दिया गया। 
क्लास टीचर ने उससे कहा कि तुम डायरेक्टर सर से परमीशन लेकर आओ, तब बैठने को मिलेगा। इससे यह लगता है कि बच्चों के साथ कुछ न कुछ कठोर व्यवहार जरुर किया गया होगा। इसी के साथ स्कूल के किसी कर्मचारी द्वारा मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोका भी गया। स्कूलों में बच्चों के साथ क्रूर व्यवहार की खबरें कई बार आ चुकी हैं। अगर स्कूल में इस चरित्र के अध्यापक और कर्मचारी हैं, तो मामला स्वत: ही संदिग्ध हो जाता है। ऐसे स्कूल में बच्चों का क्या भविष्य होगा, इसका भी अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। 

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार