बस्ती बाल कल्याण समिति ने बिछड़े बालक को मिलाया

                          (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.) । अपने परिजनों से बिछड़ कर जालौन पहुंच गए लगभग १२ वर्षीय बालक को जालौन जिले से वापस मंगा कर बाल कल्याण समिति बस्ती ने सोमवार को बालक के माता पिता को कागजी कार्यवाही के बाद सौंप दिया।

बालक को अपने सामने देखकर माता पिता की आंखो से खुशी के आशू छलक पड़े। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुष्ठ आश्रम स्टेशन रोड के निवासी बब्लू का पुत्र राकेश २ सितम्बर से गायब हो गया था, बालक के गायब हो जाने से परिजनों का बुरा हाल था। आज जब बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र, सदस्य मंजू त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, गोवर्धन गुप्ता की टीम ने बालक राकेश को उसके पिता बबलू को सौप दिया तो उसकी आंखों में चमक आ गई। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र ने बताया कि बालक ट्रेन में बोतल बीनने के लिए चढ़ा था इसी बीच ट्रेन चल दी और वह जालौन पहुंच गया। जिसकी सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन के माध्यम से बालक को वापस मंगा कर कागजी कार्यवाही के बाद माता पिता को सौंप दिया गया है।

        ➖    ➖    ➖     ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार