सपा प्रदेश अध्यक्ष का युवजन सभा प्रदेश सचिव राजीव यादव ने किया भव्य स्वागत

                    (अंकुर श्रीवास्तव) 

बस्ती (उ.प्र.) । समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजीव यादव के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का मेंहदावल में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि युवजन सभा बूथ स्तर पर लगातार समीक्षा करती रहे और अन्याय, अराजकता के विरूद्ध संघर्ष की धार को तेज करें।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं के कंधे पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उनकी ताकत से ही पार्टी विधानसभा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। बताया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों से संवाद बनाये, मतदाता का स्वयं निरीक्षण कर लें और खामियां हो तो दुरूस्त करायें। जन समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखें। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजीव यादव किशन ने सांगठनिक स्थिति की विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के साथ ही जनहित के सवाल को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर