महान देशभक्त और कुशल प्रशासक थे गोविंद वल्लभ पंत : गोविंद राजू मण्डलायुक्त बस्ती

मण्डलायुक्त कार्यालय बस्ती में आजादी का अमृत महोत्सव और चौरी चौरा शताब्दी समारोह मनाया गया, जिसमें मण्डलायुक्त गोविन्द राजू गोविन्द वल्लभ पन्त के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला

                          (राघवेन्द्र शुक्ल) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की श्रृंखला में मण्डलायुक्त सभागार में भारत रत्न पं. गोविन्द वल्लभ पन्त की जयन्ती मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस के द्वारा पं. गोविन्द वल्लभ पन्त के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।

उन्होंने पन्त जी के सत्कृत्यों को स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत में उ. प्र. के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में पं. गोविन्द वल्लभ पन्त ने जमीदारी विनाश अधिनियम 1951 लागू किया। इस एतिहासिक कार्य से देश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभायी। उन्होने कहा कि पन्त जी का स्वतंत्रता आन्दोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने असहयोग आन्दोलन, साइमन कमीशन के वहिष्कार एवं नमक सत्याग्रह में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था।
 उन्होंने कहा कि पन्त जी महान देशभक्त, कुशल प्रशासक, सफल वक्ता तथा लेखनी से सशक्त थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बाद उन्होंने देश के गृहमंत्री के पद का भी निर्वहन किया। उनकी महान देशभक्ति तथा कुशल सेवा के कारण 1957 में भारत सरकार ने सर्वोच्च उपाधि भारत रत्न से विभूषित किया। इस अवसर पर सभागार में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन बृजकिशोर, मण्डलीय खाद्य सुरक्षाधिकारी सिराज अहमद, वैयक्तिक सहायक मनोज श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी सुमन श्रीवास्तव, संतोष पाण्डेय, संदीप यादव, अनुपम तथा आयुक्त कार्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जीतेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। 

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर