ढाई किलो गांजा सहित दो गिरफ्तार

 

                       (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.) । स्थानीय कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल व ढाई किलो गांजा के साथ भदेश्वर नाथ रोड पर गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र के नेतृत्व में उनि. राम भवन प्रजापति ने टीम के भदेश्वर रोड के पास से दुधौरा निवासी संजय उर्फ बबलू मिश्र पुत्र स्व. तिलकधारी एवं पोखरभिटवा निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल व 2 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर थाना कोतवाली पर मुअसं. 307/2021 एवं 308 / 2021 एनडीपीएस ऐक्ट की धारा 8/20 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज न्यायालय भेजा गया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि. राम भवन प्रजापति, हेका. ओम प्रकाश शाह, प्रमोद कुमार उपाध्याय, सुरेन्द्र चन्द एवं का. हरेन्द्र पाल शामिल रहे।

         ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर