बस्ती : मकान गिरने से दो बहनों की मौत, 8 घायल

                           (अनूप पाण्डेय)

 हर्रैया (बस्ती) । स्थानीय परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में बीती रात एक घर गिरने से दो लड़कियों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाली दोनों लड़कियां सगी बहन हैं। घायलों का इलाज अयोध्या में चल रहा है।

यहां पिछले तीन दिनों से हो रही अतिवृष्टि से बेदीपुर बाजार में सड़क किनारे बना मोहम्मद अली का मकान बीती रात गिर गया। रात में करीब 12 बजे मकान जब गिरा तो अंदर 10 लोग मौजूद थे।
मलबे के नीचे दबकर मोहम्मद अली की करीब बाईस वर्षीय पुत्री तरन्नुम और करीब सत्रह वर्षीय सना खातून की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। आनन फानन स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में मोहम्मद अली, जैसुन्निशा, अकरम, सबीना, एहसान, जुनैद, तथा जुबैद मौजूद हैं जिनका इलाज जिला चिकित्सालय अयोध्या में चल रहा है। मकान पक्का था। पिछला हिस्सा अत्यधिक गहरा होने के कारण मकान बेसमेंट पर बना थी। मकान की दीवार पानी में डूबी थी। हादसे के बाद से पूरा गांव में गमगीन है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर