बस्ती : भाजपा के 3 मंडलों की बैठक में बनी रणनीति

 

                         (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

 सोनहा (बस्ती) । भारतीय जनता पार्टी सल्टौआ, सोनहा तथा रामनगर मण्डल इकाई के कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह रहे। कार्यक्रम में पार्टी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति तय की गई।

 बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के निमित्त बूथ स्तर विभिन्न कार्यक्रम पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा तय किया गया है। इसके तहत दिनाँक 11 सितंबर को सभी शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल संबोधन होना है।
 उन्होंने बताया कि बूथ समिति सत्यापन समीक्षा, पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान, पन्ना प्रमुख सम्मेलन, मतदाता अभियान, सदस्यता अभियान, विधानसभावार प्रबुद्ध सम्मेलन और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम तय किया गया है।
सल्टौआ मण्डल कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राम निवास गिरी, सोनहा में मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार चौरसिया और रामनगर में मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह राहुल ने किया। इस दौरान विधानसभा विस्तारक महावीर गुप्ता, दुष्यन्त विक्रम सिंह, चंद्रभान गुप्ता, कृपा शंकर श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, आनंद शुक्ल, दीपांशु विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर