16 को बस्ती पहुंचेगी एसएसबी और सीआईएसएफ की सायकिल रैली

 

                       (विशाल मोदी) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल (SSB)  तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)   द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा आयोजित साइकिल रैली की कुल दूरी 1256 किमी. तथा सशस्त्र सीमा बल की रैली की कुल दूरी 2384 किमी. प्रस्तावित है। यह साइकिल रैली जनपद में आगामी 16 सितम्बर को पहुंचेगी।

                        (प्रतीकात्मक चित्र) 

यह यात्रा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहजनवॉ, गोरखपुर से 46 किमी0 की यात्रा पूरी कर जनपद बस्ती में आयेगी तथा 17 सितम्बर को 50 किमी0 की दूरी पूरी करते हुए आयोध्या को पहुॅचेंगी। उन्होंने बताया कि एसएसबी 95 किमी0 की दूरी पूरी करते हुए 16 सितम्बर को सायं 04.30 से 05.00 बजे पुरैना तिराही चौराहा सॉऊघाट ब्लाक की ओर से जनपद में प्रवेश करेंगी तथा 17 सितम्बर को 06.00 बजे जनपद आयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी। सशस्त्र सीमा बल 1857 में पीपल वृक्ष के नीचे 150 लोगों को फॉसी दिये जाने वाले शहीद स्मारक पर सलामी देंगी तथा स्थान-स्थान पर ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी भी करायेगी।

 उन्होंने कहा कि जनपद में प्रवेश करने वाली दोनों साइकिल रैली भिन्न-भिन्न मार्ग से प्रवेश करेंगी। बस्ती मुख्यालय में प्रवेश करते समय रैली बडेवन फ्लाईओवर के नीचे से पानी की टंकी, फौवारा तिराहा होते हुए कम्पनीबाग चौराहे से शास्त्री चौक, जिलाधिकारी आवास के रास्ते से भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में पहुंचेंगी। प्रेक्षागृह से 17 सितम्बर को 06.00 बजे अमहट पुल होते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगी।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर