यूपी में अब केवल रविवार लॉकडाउन

 

                         (विशाल मोदी) 

 लखनऊ । कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद यूपी सरकार ने बड़ा एलान करते हुए शनिवार की साप्ताहिक पाबंदी खत्म कर दी है। लेकिन रविवार को कर्फ्यू जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद राज्य सरकार ने अब वीकेंड लॉकडाउन के तहत शनिवार को कर्फ्यू खत्म कर दिया है। नये आदेश के तहत सिर्फ रविवार को ही कर्फ्यू की पाबंदियां रहेंगी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने ये आदेश जारी किया।
इस आदेश के बाद अब सोमवार से शनिवार तक आम जन सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक सामान्य रूप से आवाजाही कर सकते हैं। इस दौरान भी कोरोना प्रोटोकॉल दो गज दूरी, मास्क जरुरी और सेनेटाइजेशन का पालन करना होगा। 

      ➖    ➖     ➖     ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश