बूथ विजय से सुनिश्चित होगी ऐतिहासिक जीत - महेश शुक्ल

                        (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती) । भारतीय जनता पार्टी सोनहा मण्डल की बैठक आज सोनहा डाकबंगले पर संपन्न हुई। बैठक में बूथ कार्य समितियों के सत्यापन की योजना बनाई गई। भाजपा सेक्टर प्रमुख, सेक्टर प्रभारी और सत्यापन अधिकारियों को सत्यापन का प्रशिक्षण दिया गया।

बैठक को सं‍बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें।
उन्होंने केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को दिलाने में कार्यकर्ताओं को आमजन का सहयोग करने का आह्वान किया। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। बूथ विजय से ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित होगी।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जन जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करे। मंडल प्रभारी विनोद शुक्ल ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को जिताना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है।
जिला उपाध्यक्ष आशा सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ का सत्यापन करने वाले पधाधिकारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें।
रामनगर ब्लाक प्रमुख एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी यशकांत सिंह ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए समाज के अन्तिम व्यक्ति तक बुनियादी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।
  उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सबका साथ - सबका विकास को ध्यान में रखकर कार्य कर रहा है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद चौरसिया ने किया। इस दौरान मंडल इकाई सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

       ➖     ➖     ➖     ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर