भानपुर में नगरीय विद्युत आपूर्ति कराएंगे सांसद

                       (विशाल मोदी) 

बस्ती(उ.प्र.)। नवसृजित नगर पंचायत भानपुर की सीमा में आने वाले 27 गांवों में अभी तक नगरीय विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने सांसद हरीश द्विवेदी को अवगत कराया। सांसद ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को सभी गांवों में नगरीय आपूर्ति के लिए निर्देशित किया।

भाजपा नेता नितेश शर्मा ने बताया कि भानपुर क्षेत्र के कई गांव नगरीय क्षेत्र नगर पंचायत में सम्मिलित हो गए हैं। लेकिन अभी भी यहां पर पुराने ग्रामीण रोस्टर पर विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिससे यहाँ के लोगों को नगरीय विद्युत का लाभ सुचारू रूप से नही मिल पा रहा है। कहा कि क्षेत्रवासियों के आग्रह पर सांसद हरीश द्विवेदी को उक्त समस्या से अवगत कराया। उन्होंने समस्या संज्ञान में लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत को पत्र लिखकर भानपुर नगर पंचायत से संबद्ध गांवों में नगरीय रोस्टर के अनुसार नियमित निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
 सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल चौधरी व भाजपा नेता नितेश शर्मा ने अधीक्षण अभियंता ई. आरबी कटियार को सांसद हरीश द्विवेदी का पत्र सौंप कर शीघ्रता से पहल करने का आग्रह किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अभिषेक पटेल, विपिन कुमार, प्रमोद प्रजापति, इंद्रभान मौजूद रहे।

      ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर