सीडीओ ने किया कृष्णा मिशन में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

 

                        (संजीव पाण्डेय) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय श्री कृष्णा मिशन हास्पिटल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन आज मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश प्रजापति ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। प्रयास यह होना चाहिये कि किसी मरीज के इलाज में धन का संकट न आने पाये। गरीबों को भी समुचित अवसर मिले। जीवन रक्षा दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है।

श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के चेयरमैन बसन्त चौधरी ने सीडीओ एवं अन्य अधिकारियों को बताया कि यह आक्सीजन प्लांट जहां अस्पताल के जरूरतों को पूरा करेगा वहीं अन्य अस्पतालों को भी सुविधा मिल सकेगी। फ्रांस से आया यह प्लांट 120 जम्बो सिलेण्डर को 24 घंटे के भीतर रीफिल करने में सक्षम है। यह पूरी तरह से आटोमेटिक है।
बसन्त चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल मण्डल का पहला हास्पिटल है जो आक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है। कोरोना संकट काल में आक्सीजन संकट को याद करते हुये बसन्त चौधरी ने कहा कि उसी समय निर्णय ले लिया गया था कि हास्पिटल के पास अपना आक्सीजन प्लांट हो। यह सपना साकार हुआ जो मरीजों के लिये वरदान साबित होगा। पूरा प्रयास जारी है कि हास्पिटल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश किया जाय।
उद्घाटन अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. फकरेयार, श्रीकृष्णा मिशन हास्पिटल के जनरल मैनेजर वी.के. अय्यर, वरिष्ठ फीजिशियन डा. पी.पी. मिश्र, स्त्रीरोग विशेषज्ञ सोमा सा गुप्ता, डा. आकांक्षा मिश्रा, डा. असरार अहमद, डा. काजी, डा. अजीज आलम, रामधीरज चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, दुर्गेश चौधरी, कमलेन्द्र पटेल, प्लांट के कर्मचारी मोहित वैश्य, अमरीश राय सहित अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारी एवं विभिन्न वर्गो के लोग उपस्थित रहे. संचालन प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने किया।

      ➖     ➖     ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर