प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से बस्ती में सवा लाख से अधिक लाभान्वित

 

                         (विशाल मोदी) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत जनपद के 01 लाख 33 हजार व्यक्तियों को प्रतिव्यक्ति पांच किलो खाद्यान्न जिले के 1350 कोटे की दुकानो से निःशुल्क वितरित किया गया। मुख्य कार्यक्रम भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने शहर के 04 कोटे की दुकानों के 40 लाभार्थियों को छपे-छपाये वाटरप्रूफ बैग में खाद्यान्न वितरित किया। अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका और डूडा द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

   उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब कोरोना कर्फ्यू के कारण सभी गतिविधियां ठप हो गयी थीं, तो सरकार द्वारा गरीब परिवारों को निःशुल्क अनाज वितरित किया गया था। पहले अप्रैल 2020 से नवम्बर 2020 तक निःशुल्क खाद्यान्न दिया गया। इस वर्ष भी मई 2021 से नवम्बर 2021 तक प्रतिमाह दो बार प्रतियूनिट पांच किग्रा. खाद्यान्न दिया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि पिछली सरकारों में 02 रू. तथा 03 रू. खाद्यान्न दिया जाता था, परन्तु अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों ने गरीब जनता का दर्द समझते हुए पूरी संवेदनशीलता प्रदर्शित किया तथा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और समानता के लिए गरीब परिवारों को पक्का मकान, बिजली, गैस, शौचालय दिया जा रहा है।
   इस अवसर पर कार्डधारक शैलेन्द्र कुमार, शैलजा, दूधनाथ, रमावती देवी, जयन्ती, रामकवल, लल्लू सोनकर, श्रीराम, सीता देवी, श्यामा देवी, पूनम पाल, मालती देवी, संजू, नीलम, कुशुम, रंजना, रामचन्दर, अनवरी बेगम, रामकुमार को छपे-छपाये वाटरप्रूफ बैग में खाद्यान्न वितरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिले मे कुल 436649 कार्डधारक परिवारो के 19.25 लाख यूनिट को 95 हजार कुन्तल प्रतिमाह खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। उन्होने सभी कार्डधारको से अनुरोध किया कि राशन लेने से पहले ई-पास मशीन में अगूठा लगाकर पर्ची अवश्य प्राप्त कर लें। 

  कार्यक्रम का संचालन पंकज गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर एसडीएम पवन जायसवाल, डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ तिवारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुशील कुमार मिश्र, शम्भू नाथ पाण्डेय, नवीन चौधरी, सुभाष सिंह, जनप्रतिनिधि रामचरन चौधरी, अरविन्द श्रीवास्तव, वैभव पाण्डेय ,गिरीश पाण्डेय, सरोज मिश्र, ब्रम्हानन्द शुक्ला, दीपान्शु विक्रम सिंह, अतुल यादव, आलम चौधरी तथा लाभार्थीगण उपस्थित रहे। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होने वाराणसी की बादामी, कुशीनगर की अमरावती, झॉसी के पंकज सहगल, सुल्तानपुर की बबीता तथा सहारनपुर से कमलेश से वार्ता करके उनको शुभकामनाएं दिया। अपने सम्बोधन में उन्होने संतोष व्यक्त किया कि उनके द्वारा दिल्ली से भेजा जा रहा एक-एक दाना खाद्यान्न गरीब की थाली तक पहुॅच रहा है।

   उन्होने लोगों का धन्यवाद दिया कि बिना किसी भ्रम में पड़े उन्होने देश में निर्मित कोविड-19 का टीका उत्साहपूर्वक लगवाया। पूरे देश में लगभग 50 करोड़ लोग टीका लगवा चुके है। उन्होने कहा कि जुलाई माह में 1 लाख 16 करोड रूपया से अधिक जीएसटी प्राप्त हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड का सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला राज्य है। 05 करोड़ 21 लाख से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में 80 हजार से अधिक कोटे की दुकानो से 15 करोड़ लोगों को वाटरप्रूफ बैग में निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है। यह अपने आप में अभिनव अभियान है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करते हुए जिले की सभी कोटे की दुकानों पर प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री का भाषण सुनाया गया। जिले में कोटे की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, बैनर, पोस्टर, गुब्बारा लगाया गया था।   

      ➖     ➖     ➖     ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर