अन्न महोत्सव में नितेश शर्मा ने बांटे राशन पैकेट

 

                           (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती) । गुरुवार को भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के ग्राम कोठिला और उकड़ा में भारत सरकार द्वारा संचालित ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को अन्न महोत्सव कार्यक्रम के तहत मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने किया।

  कोठिला में उचित दर की दुकान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव भाषण का सीधा प्रसारण हुआ। यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में लूट का महोत्सव होता था। जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें हैं तब सभी सरकारी योजनाएं पारदर्शी हुई हैं। अगर दिल्ली से किसी लाभार्थी का एक रुपया चलता है, तो वह सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आता है।
 भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार, केंद्र में मोदी सरकार और पंचायत में भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व होने से ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है। अब और तेजी से विकास की रफ्तार बढ़ेगी। कार्यक्रम में भाजपा नेता ओमप्रकाश शुक्ल, प्रमोद प्रजापति, आनंद शुक्ल, सत्यव्रत पांडेय, सुशांत, अजय पांडेय, अंकित त्रिपाठी, लल्लू पाठक, पंकज पाठक, गगन पांडेय, बृजेश पांडेय मौजूद रहे।

          ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर