बस्ती : रामप्रसाद चौधरी के आधा दर्जन असलहा लाइसेंस निरस्त, सियासी पारा चढ़ा

                            (संतोष दूबे) 

बस्ती (उ.प्र.) । पूर्वांचल के बाहुबली नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी और उनके परिवार के आधा दर्जन शस्त्र लाइसेंस आज जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निलंबित कर दिया है। इस कार्यवाही ने सूबे के सियासी अमले में हलचल मचा दी है। इस कार्यवाही के खिलाफ राम प्रसाद चौधरी ने आयुक्त कोर्ट में अपील की है। इस बड़ी कार्रवाई से सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है।

असलहों के लाइसेंस निलंबित किये जाने में राम प्रसाद चौधरी, बेटे कवीन्द्र अतुल चौधरी और राम प्रसाद की पत्नी कपुरा देवी के नाम के लाइसेन्स हैं। इन तीनों लोगों के पास एक एक रायफल और एक एक रिवाल्वर के लाइसेन्स हैं। डीएम सौम्या अग्रवाल ने असलहों के लाइसेन्स निलंबित करने की संस्तुति कर दी है। यह कार्यवाही पूर्व मंत्री के ऊपर मुकदमों का हवाला देते हुए कई गई है।
रामप्रसाद चौधरी भाजपा व बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। ये पहली बार 1983 में खलीलाबाद संसदीय क्षेत्र से सांसद बने थे। उसके बाद 1993 से 2017 तक लगातार पचीस वर्षों तक यानि पांच बार बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। ये पूर्व की बसपा सरकार में खाद्य एवं रसद मंत्री थे। कद्दावर नेता रामप्रसाद और समाजवादी पार्टी ने शासन प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन्होंने यूपी में 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपने तमाम समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। इस कार्यवाही के बाद अन्य सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के भी शस्त्र व अन्य लाइसेंस निरस्त किये जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।
राजनैतिक सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय पर रणनीति को लेकर मंथन तेज हो गया है। कहा जा रहा है कि सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोई बड़ा फैसला लेने के मूड में हैं। इसी मामले में अखिलेश यादव के बस्ती आने की चर्चाएं भी तेज हो गयी हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव पूर्वांचल से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर सकते हैं। 

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर