केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी का हर्रैया में हुआ भव्य स्वागत

                        (अनूप पाण्डेय) 

हरैया (बस्ती) । केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का बस्ती की सीमा में प्रवेश करने पर घघौवा में भव्य स्वागत किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा के तहत केंद्रीय मंत्री आज लखनऊ से बस्ती की यात्रा पर निकले हैं। बस्ती में जगह जगह उनका स्वागत किया गया। वहीं हर्रैया, भदावल, संसारीपुर, महराजगंज, कप्तानगंज, दुधौरा, फुटहिया एवं बड़ेबन आदि तमाम जगहों पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। हरैया में ध्रुव सिंह ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत किया।

सांसद हरीश द्विवेदी व जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला के नेतृत्व में विधायक अजय सिंह, सीपी शुक्ल, दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील सिंह, इं बीरेंद्र मिश्र, जटाशंकर शुक्ल सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

       ➖    ➖     ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर