संतकबीरनगर में सपा युवजन सभा प्रदेश सचिव राजीव यादव का भव्य स्वागत

                       (अंकुर श्रीवास्तव) 

युवजन सभा बूथ स्तर पर लगातार समीक्षा करती रहे और अन्याय, अराजकता के विरूद्ध संघर्ष की धार को तेज करें-राजीव यादव

संतकबीरनगर (उ.प्र.) । समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजीव यादव किशन का प्रथम जनपद आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया।

  स्वागत से अभिभूत राजीव यादव ने कहा कि समाजवादी सोच के लोग सत्ता के उत्पीड़न व जबरिया जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख पद भाजपा द्वारा हथिया लेने से भयभीत होने वाले नहीं है। युवजन सभा बूथ स्तर पर लगातार समीक्षा करती रहे और अन्याय, अराजकता के विरूद्ध संघर्ष की धार को तेज करें। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं के कंधे पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उनकी ताकत से ही पार्टी विधानसभा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी। बताया कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लोगों से संवाद बनाये, मतदाता का स्वयं निरीक्षण कर लें और खामियां हो तो दुरूस्त करायें। जन समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखें।

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव राजीव यादव किशन ने सांगठनिक स्थिति की विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के साथ ही जनहित के सवाल को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है। युवजन सभा पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई है और युवा साईकिल यात्रा के साथ ही जन-जन तक पार्टी के रीति, नीति, लक्ष्य से लोगों को अवगत करायें। बूथ की मजबूती से ही सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन संभव है।

        ➖     ➖     ➖     ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार