बस्ती : गांव में विवाद निपटाने गयी पुलिस से भिड़े ग्रामीण, पथराव, कई घायल, तरैनी में भारी फोर्स तैनात

                        (अनूप पाण्डेय) 

 हर्रैया (बस्ती) । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गौर थानान्तर्गत तरैनी गांव में बीती रात करीब ग्यारह बजे किसी विवाद के होने की सूचना पाकर गांव में दबिश देने पहुंची गौर पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। जिस पर पुलिस वालों ने महिला व बच्चों सहित कुछ लोगों की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वालों को भी दौड़ाकर पिटाई करने लगे जिस पर कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर गांव में कई अन्य थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है।

तरैनी गांव में परशुराम यादव व राजदेव यादव के बीच तांत्रिक के द्वारा झाड़-फूंक को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। जिस पर किसी ने पहले डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। लेकिन कुछ देर बाद फिर लोगों में विवाद शुरू हो गया। विवाद को देखते हुए गौर थाने की पुलिस सरकारी जीप से गांव पहुंची। जहां पर महिलाओं से कहासुनी होने लगी। इस पर नाराज पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों की पिटाई कर दी। देखते ही देखते आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वालों पर हमला बोल दिया और कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। अंधेरे का फायदा उठाते हुए ईट पत्थर भी खूब फेंके गए। जिससे जीप के शीशे टूट गए। मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी रमाशंकर यादव का नेम प्लेट व दो चश्मे ग्रामीणों के हाथ लग गए हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के शुभम, धर्मेंद्र, अंजनी यादव और राजेश के मोबाइल फोन पुलिसकर्मी उठा ले गए। जबकि पुलिस की पिटाई से करीब चौदह वर्षीय रंजीत, बारह वर्षीय मुकेश, पचीस वर्षीय अंजनी और करीब पांच वर्षीय लालू को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तरैनी गांव में दबिश देने गए कुछ पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई की है।घटना की जांच की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

       ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार