भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल सम्मानित

 

                        (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.) । युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त कुमार मिश्र ने महासभा के महामंत्री दुर्गेश कुमार मिश्र के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल को अंग वस्त्र, भगवान परशुराम का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें स्वाधीनता दिवस पर ब्राह्मण महासभा कार्यालय में ध्वजारोहण के लिये आमंत्रित किया।

ब्राह्मण महासभा के हेमन्त कुमार मिश्र ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा और पदाधिकारियों के साथ ही विशिष्ट जन हिस्सा लेंगे। पार्टी कार्यालय पर भाजपा अध्यक्ष महेश शुक्ल को सम्मानित किये जाने के अवसर पर मुख्य रूप से पं. सरोज मिश्र, अभय सिंह गुड्डू, अमरनाथ सिंह, आलम चौधरी आदि शामिल रहे।

        ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार