बस्ती : बेटे की मार से घायल पिता की मौत

 

                       (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

सोनहा (बस्ती) । स्थानीय क्षेत्र के बनरही (पीसीडीह में दस दिन पहले एक बेटे द्वारा अपने पिता पर कुदाल से घातक हमला किये जाने से गम्भीर रूप से घायल पिता की बीती रात मौत हो गई। मामले में पीड़ित के बेटे ने अपने भाई और भतीजे पर एफआईआर दर्ज कराया है।

                   (मृतक धनई फाइल फोटो) 

 सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही (पीसीडीह) निवासी धनई पर दस जुलाई को दोपहर करीब बारह बजे उसके अपने बेटे और पौत्र ने ही कुदाल से हमला कर दिया था। परिणामस्वरूप धनई का हाथ टूट गया था और सिर में गम्भीर चोटें आयी थीं। घायलावस्था में उसे जिला चिकित्सालय बस्ती में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया था। वहां आठ दिन उपचार के बाद हालत सुधरता न देख उसे वहां भी चिकित्सक ने जवाब दे दिया। थक हार कर घर वाले एक दिन पहले ही उसे घर लाए थे और बीती रात धनई ने दम तोड़ दिया।

मामले में धनई के पुत्र परशुराम ने अपने भाई भरत और भतीजे संतोष के खिलाफ थाना सोनहा में एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें असं. 52 / 2021 पर आईपीसी की धारा 323,       (धनई की मौत के बाद जुटे शोकाकुल नागरिक)
 325, 504, 506 एवं 308 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज हुआ था। जानकारी के अनुसार मुकदमें में नामजद एक भरत प्रसाद जेल में है और संतोष फरार है। सन्तोष भरत प्रसाद का लड़का है और भरत धनई का लड़का है। धनई की मौत हो जाने के बाद अब मुकदमें में अब आईपीसी की धारा 304 की बढ़ोत्तरी हो जाएगी।

       ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

(शैलेन्द्र पाण्डेय तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) के संवाददाता हैं, इन्हें शैलेष पाण्डेय के नाम से भी जाना जाता है) 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार