बस्ती : कर्मचारियों के समायोजन को लेकर एम्बुलेंस संघ ने सौंपा ज्ञापन

                          (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.) । जीवनदायिनी एंबुलेंस संगठन के बैनर तले एवं प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडेय के आदेशानुसार आज बस्ती जिले में जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं को बताया गया और एडवांस लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस(एएलएस) कर्मचारियों के समक्ष उत्पन्न होने वाली नौकरी की समस्या को देखते हुए समायोजन किये जाने और नेशनल हेल्थ मिशन से सम्बद्ध करने की मांग की गई।

कर्मचारियों ने बताया कि एंबुलेंस पर कार्यरत ए एल एस कर्मचारियों को समायोजित किया जाए तथा सभी एंबुलेंस कर्मियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन करके एंबुलेंस सेवा का संचालन किया जाए। कर्मचारियों का आरोप है कि ए एल एस की नई टेंडर प्रक्रिया होने के कारण वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों के रोजगार पर तलवार लटकी है। क्योंकि जो नई कंपनी जिकित्जा हेल्थ केयर ने एंबुलेंस सेवा का संचालन का टेंडर लिया है वह नए कर्मचारियों को नए सिरे से भर्ती कर रही है। जिससे वर्तमान में मौजूद कर्मचारी परेशान हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि अगर 14 दिन तक संघ की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो संघ एक बहुत बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन के साथ-साथ वर्तमान में सेवा दे रही कम्पनी जीवीके ईएमआरआई कंपनी तथा जिकित्जा हेल्थकेयर की होगी। जिला अधिकारी कार्यालय से आश्वासन दिया गया कि आप लोगों ने बहुत अच्छी सेवाएं दी हैं और अगर इस तरीके से आप लोगों के साथ हो रहा है तो यह बहुत ही गलत है आप लोग मेहनत और लगन से अपना कार्य करें आप लोगों के साथ गलत नहीं होगा। ज्ञापन देने पहुंचे मंडल अध्यक्ष बस्ती हरिओम त्रिपाठी, अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय, महेंद्र दुबे, राम मणि ओझा, अनूप पांडेय, महेंद्र वर्मा, रामभरोस साहू, पंकज मिश्रा, राज किशोर पांडे, अरविंद पाण्डेय, राघवेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, लल्लू मौर्य, रामसुंदर मौर्य, अंकित पांडेय, मुकेश पांडे, अभय पांडे, मुनीश कुमार, शिवचंद्र यादव, रामकिशन यादव आदि लोग मौजूद थे।

           ➖     ➖     ➖     ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर