बस्ती में विधायक के घर पड़ा छापा

 

                       (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.) । जिले में भारतीय जनता पार्टी के हरैया विधायक अजय सिंह के घर पर छापा पड़ा है। बताया गया कि छापेमारी की कार्रवाई कथित तौर पर भारत समाचार चैनल में स्टेक के मामले में हो रही है। यह छापेमारी सुबह आठ बजे से ही चल रही है।

जानकारी के मुताबिक भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा के घर पर भी छापा मारा गया है। उसके स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह के घर पर भी आईटी की रेड मारी गई है। छापेमारी की कार्रवाई में दावा किया गया कि भारत समाचार के कई कर्मचारियों के घर छापा मारा गया। इधर, विधायक अजय सिंह ने बताया कि यह रूटीन जांच के क्रम में टीम जांच कर रही है। बताया कि वह मौके पर हैं, सर्च अभियान में वह टीम की पूरी मदद कर रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम सुबह ही विधायक के आवास पर पहुंची। टीम ने दोपहर बाद तीन बजे के करीब बाहर से खाने पीने की सामग्री मंगवाई। उधर छापे के दौरान एलआईयू के उपनिरीक्षक शिवराज यादव व हेड कांस्टेबल हरीलाल यादव गेट पर निगरानी करते नजर आए। करीब आधा दर्जन पीएसी जवान भी गेट पर पहरा दे रहे थे। लजघटा के ग्रामीणों के अनुसार सुबह से आई आयकर टीम देर शाम तक जांच में जुटी रही।

       ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर