बाघापार रजवाहा नहर में पानी छोड़ने का शुभारंभ

 

                    (संजीव पाण्डेय) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । सरयू नहर परियोजना दो, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता राकेश कुमार ने हाल ही में पूर्ण हुए बाघापार रजवाहा में पानी छोड़े जाने का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, गोंडा के अभियंता देवेश शुक्ला, अधीक्षण अभियंता उपस्थित रहे।

   इस अवसर पर सरयू नहर खंड 4 के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के अन्तर्गत बस्ती एवं खलीलाबाद शाखा से निकलने वाली वितरण प्रणालियों के माध्यम से 100 नहरों में 585100 किमी0 की लम्बाई में कृषको की सिचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। सरयू परियोजना का कार्य प्रगति पर है। पूर्ण हो चुकी नहरों में पानी चलाकर किसानों को सिचाई की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

विगत एक वर्ष में मुख्यमंत्री एवं जलशक्ति मंत्री के निर्देशन में जिला प्रशासन के सहयोग से सरयू नहर खण्ड-4, बस्ती में 17 अद्द नहरों में 21 गैप पूर्ण किए गये। जिसके अन्तर्गत कुल लम्बाई 112.267 किमी0 एवं 19416 हेक्टेयर सिंचन क्षमता का सृजन हुआ है।

जिले के अन्दर 155 गॉवों में कुल 27175 किसानों को सिचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि बाघापार रजवाहॉ, महुली रजवाहॉ के किमी0 5.000 बाये बैंक से निकलती है, इसकी कुल लम्बाई 18.200 किमी0 है।

उन्होंने बताया कि शीर्ष डिस्चार्ज क्षमता 97.12 क्यूसेक है। हेड पर तली की चौ0 4.00 मीटर एवं पानी की गहराई 1.10 मीटर है। इसमें 04 गैप थे, जिसको पूर्ण करा लिया गया है। इस नहर के संचालन से 27 गॉवों को सिचाई की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाघापार रजवाहॉ को पूर्ण कर प्रथम बार पानी चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज राकेश कुमार मुख्य अभियन्ता सरयू परियोजना-2, सिचाई एंव जल संसाधन विभाग उ0प्र0 गोण्डा देवेश शुक्ला, अधीक्षण अभियन्ता, राप्ती नहर निर्माण मण्डल-2 बस्ती लवकुश सिंह, अधीक्षण अभियन्ता निर्माण मण्डल बस्ती एवं राकेश कुमार गौतम, अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4 की उपस्थिति में बाघापार रजवाहॉ में पहली बार पानी पहुॅचाकर किसानों को सिचाई की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। नहर संचालन के समय बलिकरन चौहान, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, कृष्ण प्रताप चौरसिया, अजय कुमार, कृष्ण कुमार अन्य जूनियर इंजीनियर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। 

          ➖      ➖      ➖      ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार