नितेश शर्मा ने किया कम्प्यूटर सेन्टर का उद्घाटन

 

                           (नीतू सिंह) 

 बस्ती (उ.प्र.) । सोमवार को भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा ने रूधौली विधानसभा क्षेत्र के कनेथू चौराहे पर कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काटकर शुभारम्भ किया।

 उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नितेश शर्मा ने कहा कि सुदूर इलाके में कंप्यूटर का ज्ञान देना एक प्रकार से रास्ता दिखाने का काम है। आज हर मनुष्य को कम्प्यूटर केेे ज्ञान की आवश्यकता है। ऐसी परिस्थिति में ग्रामीण इलाके में कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट खोलना सराहनीय है। कहा कि वर्तमान समय में सभी को कम्प्यूटर का ज्ञान बहुत जरूरी है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया की सोच साकार करने में मदद मिलेगी।
नितेश शर्मा ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में कम्प्यूटर की शिक्षा अन्य संकाय की अपेक्षा ज्यादा स्वावलंबी और अधिक रोजगार परक है। उद्घाटन कार्यक्रम में संस्था के संचालक संदीप कुमार, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश शुक्ल, वैभव पांडेय, विपिन कुमार, विकास पांडेय उपस्थित रहे।

        ➖      ➖     ➖      ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

 सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर