हर्रैया क्षेत्र में चरमरा गई विद्युत आपूर्ति

 

                        (अनूप पाण्डेय) 

हर्रैया (बस्ती) । स्थानीय तहसील क्षेत्र के परसरामपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर में भरपूर बिजली देने का सरकार का वादा पूरा होता नहीं दिख रहा है। 

बस्ती जिले के परसरामपुर विकास क्षेत्र के 33/11 विद्युत केंद्र मखौड़ा धाम ऐट अहिरौला के हैदराबाद फीडर पर बीते 1 जुलाई से विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिसको लेकर उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। आए दिन बिजली व्यवस्था खराब रहती है। उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति बंद होने से हैदराबाद फीडर के करीब 3 दर्जन से अधिक गांव के हजारों उपभोक्ता बेहाल हैं। बिजली न होने से विद्युत उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं। आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बमुश्किल 12 घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही हैं। जबकि इस समय गर्मी के अलावा कृषि का कार्य जोरों पर है। शहर का भी यही आलम है। ग्रामीण क्षेत्रों के जेईयों का कहना है कि जिला मुख्यालय से 18 घंटे के लिए आपूर्ति के लिए रोस्टर बनाया गया, जबकि पूरे 18 घंटे भी बिजली गांव को नहीं दी जा रही। यही नहीं लोगों को कहना है कि संबंधित कर्मचारी व अधिकारी फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। फिलहाल बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इस समस्या पर किसी भी प्रतिनिधियों की भी नजर नहीं पड़ रही है।

           ➖       ➖      ➖      ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार