बस्ती में ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रम घोषित

                        (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सौम्या अग्रवाल ने राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में प्रमुख क्षेत्र पंचायत पद हेतु निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।

  उन्होंने कहा है कि प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुनाव के लिए 08 जुलाई 2021 को नाम निर्देशन पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक किया जायेगा तथा इसी दिन अपराहन 03:00 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा किया जायेगा। 09 जुलाई 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे से 3:00 बजे तक उम्मीदवारी वापसी नियत की गयी है तथा 10 जुलाई 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी एवं उसी दिन अपराहन 03:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना का कार्य किया जायेगा।
  उन्होंने कहा है कि निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर सम्पन्न कराया जायेगा। नामांकन पत्रों की बिक्री 06 से 08 जुलाई तक पूर्वान्ह 11:00 से अपराहन 03:00 बजे तक विकास खण्ड मुख्यालयों पर किया जायेगा। नामांकन पत्रों का मूल्य अनारक्षित वर्ग के लिए रू0 800 तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला हेतु रू0 400 मात्र निर्धारित है। सामान्य वर्ग के लिए जमानत राशि रू0 5000 तथा आरक्षित वर्ग के लिए रू0 2500 निर्धारित है।  

             ➖      ➖     ➖     ➖      ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर