बस्ती में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष जीता @ संजय चौधरी

 

                         (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.) । बस्ती में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के संजय चौधरी चुनाव जीत गये हैं। इन्हें 39 वोट मिले, जबकि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी को मात्र चार वोट मिले। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने संजय को जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया है। 

(जीत के प्रमाणपत्र के साथ दायें से भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, विधायक चन्द्र प्रकाश शुक्ल, दयाराम चौधरी, सांसद हरीश द्विवेदी, नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह व रवि सोनकर) 

 संजय चौधरी बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता हैं। ये बीजेपी से 3 बार जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे हैं। इसके अलावा संजय बीजेपी जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं। ये दो बार रामनगर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार भी रहे लेकिन दोनों बार हार गये।

 समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र चौधरी पहले भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2000 में वह बस्ती सदर ब्लॉक प्रमुख भी रहे। ये निर्दल चुनाव लड़कर इस बार जिला पंचायत सदस्य बने और सपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था।
           वीडियो न्यूज बस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 

बस्ती में जिला पंचायत सदस्य की कुल 43 (तिरालिस) सीटें हैं। जीत के लिए 22 (बाइस) सदस्यों की जरूरत होती है। यहां इस बार के पंचायत चुनाव में भाजपा के 9 (नौ), सपा के 8 (आठ), बसपा के 6 (छ:), निर्दल 16 (सोलह) और 4 (चार) अन्य सदस्य जीते हैं।

 बस्ती जिले में छठवीं बार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। अबतक यहां सिर्फ एक बार 2016 में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के बेटे देवेन्द्र प्रताप सिंह (शानू) जिला पंचायत अध्यक्ष बने थे। 

          ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर