यूपी में एएलएस एम्बुलेंस कर्मियों की भर्ती कर रही जिकित्जा हेल्थ केयर

 

                         (अनुराग श्रीवास्तव) 

लखनऊ। आम जनता की सेवा करने के उद्देश्य से और अपने गुणवत्ता मानकों को बनाये रखते हुए जिकित्जा हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा प्रदेश में जीवन रक्षकों की टीम तैयार की जा रही है। इसके लिए 250 एडवांस लाइफ सपोर्ट (ए.एल.एस.) एम्बुलेंस के लिए अनुभवी स्टाफ की भर्ती की जा रही है। ईएमटी और ड्राइवर की इस भर्ती में पूर्व में ए.एल.एस.एम्बुलेंस में काम कर चुके लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। जिकित्जा ने इसकी जानकारी एम्बुलेन्स कर्मचारी यूनियन और सरकारी विभाग को दे दी है।

 उक्त जानकारी देते हुए जिकित्जा के मार्केटिंग हेड तरून सिंह परिहार एवं सरकारी सेवा प्रदाता अधिकारी चन्दन दत्ता ने बताया कि इस भर्ती के लिए इच्छुक आवेदक सीधे कंपनी से संपर्क कर के इन पदों के लिए आवेदन दे सकते हैं। जिकित्जा हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा जल्द ही उत्तर प्रदेश में ए.एल.एस. एम्बुलेंस सुविधा के संचालन की शुरुआत की जाएगी। जिसके माध्यम से मरीजों को कम सुविधा वाले अस्पतालों से उच्च सुविधा वाले अस्पतालों में जल्द से जल्द निरंतर उच्च गुणवत्ता मानकों पर देखभाल सुनिश्चित करते हुए स्थानांतरित किया जा सकेगा। 250 ए.एल.एस. एम्बुलेंस के साथ जिकित्जा गंभीर रोगियों के रेफरल सिस्टम को आसानी से हल करने में पूर्ण रूप से सक्षम होगा। अधिकारियों ने कहा कि सभी ए.एल.एस. एम्बुलेंस जीवन रक्षक उपकरण जैसे वेंटिलेटर, डिफाइब्रिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट और अन्य जीवन रक्षक उपकरण और आपातकालीन दवाओं से लैस होंगे। योग्य चिकित्सक और सक्षम टीम की सलाह के तहत निचले अस्पताल से उच्च सुविधाओं वाले अस्पताल में स्थानांतरण करते समय पूरा ध्यान मरीजों को निरंतर देखभाल प्रदान करने पर होगा।
तरून सिंह परिहार ने कहा कि जिकित्जा हेल्थकेयर लिमिटेड अपने एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर रोगिओं की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। ए.एल.एस.एम्बुलेंस में एक प्रशिक्षित ईएमटी के मार्गदर्शन में चिकित्सकीय देखभाल की निरंतरता बनाये रखने की बहुत आवश्यकता होती है। सभी ए.एल.एस. एम्बुलेंस एक प्रशिक्षित टीम द्वारा संचालित की जाएंगी। एम्बुलेंस में मरीज़ को अस्पताल पहुंचने तक सर्वोच्च स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसके लिए बेहद ज़रूरी है की हम अपने स्टाफ की भर्ती और उनका प्रशिक्षण ध्यान से करें।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि सभी लाभार्थियों को विश्व स्तरीय सेवा प्रदान करें और इसीलिए भर्ती की प्रक्रिया परीक्षण आधारित है और परिणामों के मूल्यांकन के बाद ही कर्मचारियों का चयन आरएफपी के मानदंडों के अनुसार किया जाता है। भर्ती होने के बाद, और अंततः सेवा शुरू करने के पहले, सभी कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण और पुनः प्रशिक्षण आवेदकों के लिए भी लाभकारी है। क्योंकि चयनित कर्मचारियों को प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्था लाइफसपोर्टर इंस्टिट्यूट ऑफ़ हेल्थ साइंस का एसीएलएस प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा।

 अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण की लागत (ईएमटी के लिए 20,000 रुपये और ड्राइवर के लिए 10,000 रुपये) को कम करने के लिए यह शुल्क, किश्त भुगतान प्रक्रिया से लिया जाएगा। पहला भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से लिया जाएगा। ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड की भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ और किसी भी भर्ती एजेंसियों की नियुक्ति के बिना की जाती है। इसलिए हम सभी पदों के आवेदकों से अनुरोध करते हैं की भर्ती के लिए सीधे जिकित्जा हेल्थकेयर लिमिटेड से ही संपर्क करें।

       ➖     ➖     ➖     ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर