सहा. जिला निर्वाचन अधि. पंचायत अशोक सिंह का हार्ट अटैक से निधन

 

                       (शैलेन्द्र पाण्डेय) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अशोक कुमार सिंह का हार्ट अटैक से कल शुक्रवार की रात जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। इससे कलेक्ट्रेट एवं उनके कार्यालय में शोक की लहर फैल गई।

बता दें कि अशोक कुमार सिंह वर्ष 2018 से बस्ती में तैनात थे तथा अगले साल अप्रैल माह में सेवानिवृत्त होने वाले थे। लगभग 59 वर्ष की आयु मे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
        (शोक सभा में उपस्थित डीएम सौम्या अग्रवाल व अन्य) 

 जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि वे पिछले 4 माह से उनके कार्य एवं आचरण को देख रही थी। उन्हें पंचायत निर्वाचन के बारे में अच्छी जानकारी थी तथा वे कर्मठ व्यक्ति थे। सौपे गए कार्यों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संपादित करते थे। उनके आकस्मिक निधन से पंचायत निर्वाचन कार्यालय की अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा, भानपुर आनंद श्रीनेत, सीओ धनंजय कुमार कुशवाहा, निर्वाचन कार्यालय के कृष्णराम तिवारी, तुलसीराम, हीरालाल, अरुण सिंह, शोएब मोहम्मद, कलेक्ट्रेट के सूर्य लाल, अशोक मिश्रा, राम कुमार पाल, रामकुमार, राघवेंद्र पांडे, राघवेंद्र शरण शुक्ला, आशीष आदि उपस्थित रहे।

           ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार