बस्ती : रूधौली में निर्दल तो दुबौलिया में सपा का ब्लाक प्रमुख जीता

 
                           (संजीव पाण्डेय) 
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने प्रमुख, क्षेत्र पंचायत निर्वाचन में आज दुबौलिया एवं रूधौली ब्लाक में हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया है।
जिलाधिकारी ने दुबौलिया से विजयी गीता को तथा रूधौली ब्लाक से निर्वाचित प्रमुख अनूप कुमार को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।
 इस अवसर पर एडीएम / उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र, एसडीएम पवन जायसवाल, सीओ धनन्जय कुमार व शक्ति सिंह, उपस्थित रहे।
आज ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जिले में केवल दो ब्लाकों रूधौली और दुबौलिया में चुनाव सम्पन्न हुए। यहां कुल चौदह ब्लाकों में बारह ब्लाकों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे। यहां हुए मतदान में दुबौलिया ब्लाक में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी तालेबन यादव की पत्नी गीता देवी को सैंतीस तो भाजपा के विनय कुमार सिंह को उन्नीस वोट मिले। रूधौली ब्लाक में निर्दल अनूप चौधरी को इक्यावन व भाजपा प्रत्याशी रेखा को ग्यारह मत मिले।
       ➖      ➖      ➖      ➖      ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर