बस्ती : दस्तक अभियान का झण्डी दिखाकर शुभारंभ करेंगी डीएम सौम्या

                        (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने एक जुलाई को प्रातः साढ़े दस बजे राजकीय इण्टर कालेज परिसर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण एंव दस्तक अभियान का शुभारम्भ एक वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर करेंगी। उक्त जानकारी सीएमओ डाॅ. अनूप ने दी है। उन्होने अभियान में सम्मिलित विभागीय अधिकारियों को अपना प्रचार वाहन इस कार्यक्रम में भेजने तथा स्वयं उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

 उन्होंने एईएस/जेई रोग से प्रभावित अतिसंवेदनशील गांव की सूची अभियान में सम्मिलित 11 विभागीय अधिकारियों को भेजते हुए यहाॅ पर विभागीय कार्यवाही प्राथमिकता पर कराये जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी / पीएचसी सल्टौआ में देईपार, बनकटी मे खोरिया बाजार, भानपुर में खम्हरिया पश्चिम, कुदरहाॅ में गायघाट तथा बानपुर, मरवटिया मे डारीडीहा एंव महसों, रूधौली में रौनाकला तथा बस्ती नगरीय क्षेत्र में पुरानी बस्ती अतिसंवेदनशील गांव के रूप में चयनित है। 

         ➖     ➖     ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर