यूपी के इस शहर में 256 पटरी व्यापारी करोड़पति

 

                        (अनुराग श्रीवास्तव) 

कानपुर। सड़क पर ठेला लगाकर चाय, समोसे, पकौड़े और चाट बेचने वाले पटरी दुकानदारों को करोड़पति होने की बात कही जाय तो एकबार किसी को विश्वास नहीं होगा। लेकिन यह सच है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसे ही मामले सामने आए हैं। यहां पर ठेले-खोमचे में पान, खस्ते और समोसे बेचने वालों के पास आयकर विभाग ने करोड़ों रुपये की संपत्ति पकड़ी है।

कबाड़ बेचने वाले भी कम नहीं हैं, उनके पास भी बेशकमती दौलत होने के मामले सामने आए हैं। आयकर विभाग के बिग डेटा सॉफ्टवेयर और जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच में ऐसे 256 'गरीब' करोड़पति मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये ठेला-खोमचा लगाने वाले और कबाड़ बेचने खरीदने वाले जीएसटी नहीं देते हैं। ये आयकर विभाग को टैक्स भी नहीं देते हैं लेकिन करोड़पति हैं। जांच में इन लोगों की संपत्तियां कानपुर के आर्यनगर, स्वरूप नगर, बिरहाना रोड, हूलागंज, पीरोड, गुमटी जैसे पॉश इलाकों में मिली हैं।

   ठेला लगाने का एक लाख किराया

जांच में सामने आया कि मालरोड में मशहूर खस्ते बेचने वाले शख्स के कई ठेले लगते हैं। यह अलग-अलग जगहों पर ठेला लगाने के लिए एक लाख रुपये से ज्यादा किराया दे रहा है। कई कबाड़ियों ने करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीद डालीं।

         ➖     ➖     ➖      ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर