बस्ती में भाजपा विधायक के दरवाजे पर फूंकीं कृषि व श्रम कानूनों की प्रतियां

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.) । संयुक्त किसान मोर्चा के 05 जून को सम्पूर्ण क्रांति दिवस मनाये जाने के देश व्यापी आंदोलन के आवाहन के क्रम में किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओ के संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक दयाराम चौधरी के आवासीय कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए किसान, मजदूर विरोधी कानूनों की प्रतियों का दहन किया तथा 10 सूत्रीय मांग पत्र उनके न मिलने पर दीवाल पर चस्पा किया।

 काले कृषि कानूनों सहित मजदूर विरोधी श्रम कानूनों में संसोधन, बिजली विधेयक 2020 रद्द करने की मांगों से संबंधित नारे लगाते हुए किसान सभा,सीटू, एटक,खेत मजदूर यूनियन,जनवादी नौजवान सभा एडवा के नेता व पदाधिकारियो ने न्यायमार्ग स्थित कार्यालय से जुलूस निकाल कर भाजपा के सदर विधायक दयाराम चौधरी के आवासीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया और काले क़ानूनों की प्रतियां फूंकीं। विधायक के न रहने के कारण 10 सूत्रीय मांगपत्र जिसमे ,सम्पूर्ण व मुफ्त टीकाकरण, प्रत्येक को 10 किलो अनाज फ्री दिए जाने,गैर आयकरदाता परिवारों को 7500 रुपया प्रतिमाह दिए जाने की मांग शामिल रहे।
नेताओ ने आज के दिवस को तीन कारणों से महत्वपूर्ण बताया। पहला आज के ही दिन 1974 में जयप्रकश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति का नारा दिया था। आज ही का दिन विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है किसान ही दिवस का प्रमुख सृजन कर्ता है। आज के ही दिन कृषि क्षेत्र के तीनों काले कानून बने थे ऐसे में 06 माह से ज्यादा समय से लगातार चल रहे किसान आंदोलन के लिए ऐतिहासिक है। केंद्र सरकार को अड़ियल रवैया छोड़ कर किसान नेताओ से वार्ता करने की पहल करनी चाहिए।
किसान सभा के नेता कामरेड राम गढ़ी चौधरी, सीटू नेता के के तिवारी, एटक नेता अशरफी लाल गुप्ता, खेत मजदूर यूनियन के नेता वीरेंद्र प्रताप मिश्र, जनौस नेता नवनीत कुमार यादव ,एडवा की नेता वंदना,रीना सहित, उर्मिला चौधरी,शेषमणि,हीरालाल,सुरेंद्र मोहन शर्मा,सुंदरी,राम अचल निषाद,मुन्नी देवी, शिव चरण निषाद,राम जी,बैज नाथ यादव, राकेश सहित दर्ज़नो ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

           ➖      ➖      ➖     ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश